IPL 2025 का 29वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। लगातार हार का सामना कर रही मुंबई कि टीम इस मैच को जीतने के लिए मैदान में उतरने के लिए तैयार है। बता दें कि दिल्ली की टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। दिल्ली ने अब तक चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई को पांच में से चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम मैदान पर अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 9 बार रन चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। हालांकि, आईपीएल 2024 में इस मैदान पर खेले गए सभी 5 मुकाबलों में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम विजयी रही।
वहीं मुंबई की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी बड़ी चुनौती पेश कर सकती है। इनके साथ दीपक चाहर और युवा स्पिनर विग्नेश भी लय में हैं। यदि इन तीनों की तिगड़ी चल गई तो मैदान में मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स पर हावी हो सकती है।
