Delhi

आज से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र, कल पेश होगा बजट

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार से शुरू होगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी. बजट सत्र में डीटीसी के कामकाज पर कैग रिपोर्ट भी सदन में पेश की जाएगी. यह तीसरी कैग रिपोर्ट होगी, जो सोमवार को सदन में प्रस्तुत की जाएगी.

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह सत्र वित्तीय नीतियों और आगामी वित्तीय वर्ष के विकास रोडमैप को निर्धारित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह सत्र 24-28 मार्च तक चलेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है. बजट पर 26 को सदन में चर्चा के बाद 27 मार्च को इसे मंजूरी दी जाएगी. इसके अलावा 28 मार्च को निजी विधेयकों और संकल्पों पर चर्चा होगी.