दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने ग्रुप-ए, बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि घोषित की है. डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, लीगल असिस्टेंट और प्रोग्रामर जैसे पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार केवल 5 नवंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत कुल 1732 पद भरे जाएंगे.
पदों के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर या पीजी डिप्लोमा होना आवश्यक है. इसके साथ ही अन्य निर्धारित शर्तें भी पूरी करनी होंगी. आयु सीमा पदों के अनुसार निर्धारित है, जिसमें न्यूनतम आयु 18 या 21 वर्ष और अधिकतम 25, 27, 30 या 35 वर्ष है. विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी: एससी/एसटी – 5 वर्ष, ओबीसी- 3 वर्ष और दिव्यांग- 10 वर्ष.
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये और एससी/एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को dda.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. वेबसाइट पर जाकर ‘Apply’ लिंक पर क्लिक करें, सभी मांगी गई जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य लें. इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करना जरूरी है, ताकि उम्मीदवार भर्ती में शामिल हो सकें.









