भारत के अनुभवी रेसर संजय ताकले फिर से Dakar Rally 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उनके लिए इस प्रतिष्ठित और दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण रैली में दूसरा मौका होगा। संजय ताकले ने अपनी पिछली Dakar यात्रा में 18वां स्थान हासिल कर इतिहास रचा था, जो इस demanding रैली में भारतीय ड्राइवर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।35 वर्षों से अधिक के रेसिंग अनुभव के साथ, चाहे वह मोटरसाइकिल हो, कार या अंतरराष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप, ताकले Dakar 2026 में और भी परिपक्व मानसिकता और तकनीकी समझ के साथ उतरेंगे।
वह कहते हैं, “Dakar आपको बदल देता है। यह मानसिक रूप से चुनौती देता है, आपको मजबूत बनाता है और लड़ने की असली भावना सिखाता है। मेरा लक्ष्य है फिनिश लाइन तक पहुंचना और पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करना।” इस बार वह अपने टीम, Aerpace Racers, के साथ तकनीकी सहयोग Compagne Sharenne, France से करेंगे और भारत का एकमात्र फोर-व्हीलर एंट्री प्रतिनिधित्व करेंगे। सिर्फ प्रतिस्पर्धा ही नहीं, बल्कि संजय ताकले Aerpace Industries के डायरेक्टर के रूप में भारत की इंजीनियरिंग और मोबिलिटी क्षमताओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।









