Bihar National Politics

INDIA गठबंधन में दरार, बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी AAP:केजरीवाल

बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिनका ऐलान कभी भी हो सकता है. ऐसे में बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं. इंडिया गठबंधन में दरार की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा बिहार की जनता बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी उस बदलाव की एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आएगी.

उन्होंने कहा हम किसी पार्टी के भरोसे नहीं बल्कि जनता की ताकत से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने यह भी साफ किया कि कांग्रेस पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी का कोई भी गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन लोकसभा चुनाव तक सीमित था और विधानसभा चुनावों में AAP स्वतंत्र रूप से भाग लेगी. केजरीवाल के इस बयान को बिहार की सियासत में एक बड़ी हलचल के रूप में देखा जा रहा है.