Uttar Pradesh

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर – अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भ्रष्टाचार के कारण अन्याय, अत्याचार हो रहा है। वसूली और जमीनों की लूट हो रही है। इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी की भयंकर स्थिति है। सपाप्रमुख आज यहां गोमती नगर के विभूतिखंड स्थित होटल बजट इन के उद्घाटन एवं पुस्तक भेंट कार्यक्रम के पश्चात एकत्र लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। होटल बजट इन के मालिकों सर्वश्री श्रवण यादव एवं शिवदास रस्तोगी ने सपा प्रमुख का स्वागत किया।

यादव कहा कि कारोबार लोगों को जोड़ता है। नौकरी और रोजगार देता है लेकिन भाजपा नफरत फैलाने का काम करती है। समाज में दूरी पैदा करती है। भाजपा किसान विरोधी है। समाजवादी सरकार में किसान बाजार बनाया था। वहां किसानों को सुविधा मिलती थी लेकिन किसान बाजार भाजपा को पसंद नहीं आया। आरएसएस और उसके प्रमुख समेत संघ के लोग स्वदेशी की बात करते हैं लेकिन पूरा भारतीय बाजार चीनी सामानों से भरा पड़ा है। भाजपा सरकार चीनी सामानों के आयात पर रोक क्यों नहीं लगाती है।

error: Content is protected !!