Entertainment

Netflix की नई वेब सीरीज ‘IC 814: The Kandahar Hijack’ पर विवाद, कंटेंट हेड को किया तलब

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज ‘IC 814: The Kandahar Hijack’ विवादों में घिर गई है। यह सीरीज 1999 में हुई कंधार हाइजैक की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें काठमांडू से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट को आतंकवादियों ने हाइजैक कर लिया था। इस सीरीज में आतंकवादियों के लिए इस्तेमाल किए गए निक-नेम्स जैसे “बर्गर”, “चीफ”, “शंकर”, और “भोला” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

विवाद के बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को तलब किया है। उन्हें 2 सितंबर को दिल्ली में पेश होने का निर्देश दिया गया है, जहां उनसे सीरीज में आतंकवादियों के नाम को लेकर उठे विवाद पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

इस बीच, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आतंकवादियों के निक-नेम्स वास्तविक घटनाओं पर आधारित हैं और शो के लिए बहुत गहन रिसर्च की गई है। हालांकि, यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे सीरीज को लेकर और भी चर्चा बढ़ गई है।