Haryana Politics

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

न्यूज़ फ्लिक्स भारत, हरियाणा। विधानसभा चुनाव के चलते हरियाणा में सियासी हलचल तेज़ हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने अपने 32 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 71 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं. हालांकि पार्टी ने शुक्रवार तक 32 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जुलाना से और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई से चुनवी मैदान में उतारा है.