Himachal Politics

अनुसूचित जाति का नेता या मंत्रिमंडल सदस्य बने कांग्रेस अध्यक्ष: CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की सुगबुगाहट तेज है. जहां एक तरफ़ हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पद छोड़ने की स्वीकृति का संकेत दे चुकी हैं. वहीं, दूसरी तरफ़ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने भी नया अध्यक्ष मिलने की बात कही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नेताओं ने अपनी बात आलाकमान के सामने रखी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर आलाकमान से कहा है कि या तो अनुसूचित जाति के नेता या फिर मंत्रिमंडल के सदस्य को अध्यक्ष बनाया जाए. उन्होंने कहा कि जो भी अध्यक्ष बनेगा, वह संगठन को मज़बूती देने का काम करेगा.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आलाकमान के साथ नए अध्यक्ष पद को लेकर सार्थक चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में लगभग दो महीने का वक़्त लग सकता है. साथ ही हिमाचल प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की भी संभावना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी एकजुट होकर पार्टी की मज़बूती के लिए काम करेंगे.