देश की एकता और सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर बलिदान को तैयार: CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकता और अखंडता के लिए हमेशा तत्पर रही है और रहेगी। यह सभा 1971 के भारत-पाक युद्ध, शहीद सैनिकों और शिमला समझौते की याद में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद 1971 युद्ध के एक सैनिक से बात की थी। उन्होंने बताया कि उस समय न तकनीक थी, न आधुनिक हथियार, लेकिन जज्बा अटूट था। उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी ने देश को संबोधित कर युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा था, तब हर भारतीय सिपाही तैयार था। उन्होंने बताया कि उस कठिन समय में भी इंदिरा गांधी ने साहस दिखाया और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया और बांग्लादेश का निर्माण हुआ। ये भारतीय राजनीति का नहीं, बल्कि सैन्य इतिहास का भी सबसे गौरवशाली क्षण था।

उन्होंने कहा कि शिमला समझौते की नींव भी यहीं रखी गई थी, जिसे आज याद किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक समझौते का सम्मान करना देश की गरिमा को बनाए रखने जैसा है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भले ही तीनों सेनाओं को खुली छूट दी, लेकिन जब युद्ध रोकने की बात आई, तो यह फैसला सेनाओं के बजाय किसी और ने किया। युद्ध शुरू करने और रोकने का निर्णय भी सेना को ही लेना चाहिए। इंदिरा गांधी के समय ऐसा नहीं होता था। तब उनका नेतृत्व निर्णायक और सैनिकों के साथ खड़ा होता था,” सुक्खू ने कहा। उन्होंने कांग्रेस के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी दोनों ने देश की एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। छत्तीसगढ़, पंजाब और अन्य राज्यों में भी हमारे नेताओं ने कुर्बानियां दी हैं। कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदान का इतिहास है।

error: Content is protected !!