हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ मिलकर लड़ सकते हैं। दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था। हालांकि इसके बाद दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने का एलान किया था लेकिन अब फिर गठबंधन की सुगबुगाहट होने लगी है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को हुई सीईसी की बैठक में राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाएं तलाशने को कहा है।
वहीं, हरियाणा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं। हमारी प्राथमिकता भाजपा को हराना है। हमारे हरियाणा प्रभारी संदीप पाठक और सुशील गुप्ता इस पर चर्चा करेंगे और अंतिम निर्णय लेंगे और अरविंद केजरीवाल को इसके बारे में सूचित करेंगे और उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
Related News
Lok Sabha में विपक्ष का भारी हंगामा, PM Modi का भाषण टला
February 4, 2026









