National

CNG, LPG और बैंकिंग: जानिए 1 दिसंबर से कौन से बदलाव लागू होंगे

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो रहे हैं, जो आम लोगों की जेब, बैंकिंग और रोजमर्रा की सुविधाओं पर सीधे असर डाल सकते हैं। इस महीने कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिन्हें समझना जरूरी है ताकि कोई अनावश्यक परेशानी न हो। सबसे पहले, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव हो सकते हैं। ऑयल और गैस कंपनियां हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के अनुसार इनकी दरें तय करती हैं। इससे आपके घर और यात्रा दोनों का खर्च प्रभावित हो सकता है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव होता रहता है। घरेलू और कॉमर्शियल दोनों सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं, जो सीधे आपकी रसोई के खर्च को प्रभावित करेंगे।

पेंशनर लोगों के लिए भी दिसंबर महत्वपूर्ण है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पेंशन पाने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। अब इसे बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने की बजाय घर बैठे मोबाइल, आधार OTP या फेस ऑथेंटिकेशन से जमा किया जा सकता है।बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजैक्शन के नियमों में भी बदलाव होंगे। नेट बैंकिंग के सुरक्षा फीचर, UPI लिमिट, कार्ड फीस और ATM चार्ज में बदलाव हो सकता है, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे। इसलिए बैंक नोटिफिकेशन और ईमेल को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

आयकर से जुड़ी फाइलिंग की अंतिम तारीख 30 नवंबर थी। TDS और अन्य टैक्स रिपोर्टिंग समय पर न करने पर जुर्माना और ब्याज लग सकता है।इसके अलावा, दिसंबर में त्योहारों और सप्ताहांत के कारण लगभग 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरिंग या लोन संबंधित कामों में देरी हो सकती है। इसलिए अपनी योजनाओं को पहले से एडजस्ट कर लेना फायदेमंद रहेगा। दिसंबर की ये सभी बदलाव आपकी बचत और खर्च पर असर डाल सकते हैं, इसलिए समय रहते तैयारी कर लेना समझदारी होगी।