National Politics Uttar Pradesh

UP और महाराष्ट्र चुनाव में BJP को मिली जीत पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया

न्यूज़ फ्लिक्स भारत। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नजीते भाजपा के पक्ष में आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है. ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है. उ.प्र. के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे. एक रहेंगे-सेफ रहेंगे.

वहीं, सीएम योगी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को मिली जबरदस्त जीत में यूपी के सीएम के योगी आदित्यनाथ का महत्वपूर्ण योगदान है. इसके चलते सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव-2024 में भाजपा-महायुति को मिली ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुरक्षा, समृद्धि एवं सुशासन पर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है. महाराष्ट्र की इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई तथा जनता-जनार्दन का अभिनंदन! एक हैं तो ‘सेफ’ हैं.