सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू परिवार सहित संगम में लगाएंगे पवित्र डुबकी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे में एक बार फिर बदलाव हुआ है। पहले उनका शिमला लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वह सीधे प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली से फ्लाइट के जरिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे और महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

महाकुंभ स्नान के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे और शाम 7 बजे वहां पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम चंडीगढ़ में करने के बाद वह अगले दिन शिमला लौटेंगे। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू पिछले एक सप्ताह से हिमाचल से बाहर हैं। पहले वह तीन दिनों तक दिल्ली में रहे और फिर परिवार समेत मालदीव की यात्रा पर गए। बीते दिन ही वह मालदीव से दिल्ली लौटे थे और अब प्रयागराज जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के लगातार प्रदेश से बाहर रहने पर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

error: Content is protected !!