Himachal Shimla

सीएम सुक्खू की कैबिनेट ने 100 CBSE स्कूलों, नए टाउनशिप और सरकारी पदों की मंजूरी दी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सरकार ने 100 सरकारी स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया और इसे पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को 100 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी दी। इन स्कूलों में 400-400 गणित और अंग्रेजी शिक्षक के पद सृजित किए जाएंगे। प्रत्येक स्कूल में एक स्पेशल एजुकेटर और एक योगा शिक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे। कैबिनेट ने CBSE स्कूलों में स्टाफ की शैक्षणिक योग्यता और अतिरिक्त पद जैसे चौकीदार और मल्टी टास्क वर्कर तय करने की मंजूरी भी दी। बद्दी में नया टाउनशिप विकसित करने को अनुमति दी गई है, जिसे वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना में संशोधन करते हुए अब उन बच्चों के लिए भी लाभ सुनिश्चित किया गया जिनके माता-पिता 70% दिव्यांग हैं। बीडीओ के 10 पद डायरेक्ट भर्ती से भरे जाएंगे। लघु दुकानदार योजना के तहत सालाना 10 लाख रुपये से कम आय वाले कारोबारियों का 1 लाख रुपये का लोन माफ किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में 174 प्रोफेसर और 600 असिस्टेंट स्टाफ नर्स तथा जल शक्ति विभाग में 40 जूनियर इंजीनियर के पद भरने को भी मंजूरी मिली।