Punjab

नंगल डैम पहुंचे CM भगवंत मान, बोले – किसी भी हालत में पानी नहीं देंगे

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है . वीरवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान नंगल डैम पहुंचे . इस दौरान उन्होंने कहा कि देश किन परिस्थितियों से गुजर रहा है, यह सभी जानते हैं, लेकिन कुछ लोग विपरीत परिस्थितियों में भी अवसर खोज रहे हैं.

पंजाब के जल विवाद के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां तक ​​SYL का सवाल है, SYL को यह करना चाहिए. जब हमारे पास पानी ही नहीं है तो हम नहर क्यों बनने दें? हमारे पास केवल अपने उपयोग के लिए ही पानी है. इसके अलावा और कुछ नहीं है.

बता दें कि बीती रात भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के एक अधिकारी ने नंगल डैम से जबरन पानी छोड़ने की कोशिश की थी. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. सुबह बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी भी भाखड़ा नांगल बांध पहुंचे, लेकिन उन्हें बांध में प्रवेश नहीं करने दिया गया. इसके बाद वे सतलुज भवन पहुंचे. यहां शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए.