Himachal Sirmour

पांवटा साहिब के डांडा में फटा बादल

नाहन : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में ट्रांसगिरी इलाके में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अमान सिंह पुत्र तेलुराम निवासी रेतुआ पंचायत डांडा आंज पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांस गिरी इलाके में शुक्रवार रात मूसलधार बारिश हुई। इस दौरान डेढ़ बजे के आसपास रेतुआ गांव में बादल फटने की घटना सामने आई। बादल फटने से रेतुआ गांव में साथ लगने नाले में बाढ़ आ गई।

पांच किलोमीटर दूर मिला एक व्यक्ति का शव