Madhya Pradesh National

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में 5 आरोपियों पर चार्जशीट, पत्नी सोनम मुख्य आरोपी

मेघालय के शिलांग में हुए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. इस केस में मेघालय पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने 5 लोगों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है. SIT ने इस केस में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बताया है. उसके साथ उसके प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य पर भी हत्या, सबूत मिटाने और साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं.

सभी 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और न्यायिक हिरासत में हैं. चार्जशीट सोहरा के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत में दाखिल की गई है. पुलिस के मुताबिक, राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी, लेकिन सोनम शादी से खुश नहीं थी क्योंकि वह अपने पुराने प्रेमी राज से प्यार करती थी। इसके बाद उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची. दोनों 20 मई को हनीमून मनाने मेघालय गए और 23 मई को राजा की हत्या कर दी गई। राजा की लाश 2 जून को मिली.

अब तक गिरफ्तार हुए तीन अन्य आरोपियों, सीलोम जेम्स (प्रॉपर्टी डीलर), लेकेंद्र तोमर (मकान मालिक) और बलबीर अहीरबार (सिक्योरिटी गार्ड) के खिलाफ बाद में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी. इन्हें सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अब वे जमानत पर हैं.