Politics

उपचुनाव में चार सीटों पर नतीजे: BJP, कांग्रेस, AAP और मिजो नेशनल फ्रंट ने दर्ज की जीत

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही देश के सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हुए। इनमें राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डंपा, ओडिशा की नुआपाड़ा और जम्मू-कश्मीर की बडगाम व नगरोटा शामिल थीं। अब तक नगरोटा, डंपा, तरनतारन और अंता सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जबकि बाकी सीटों पर मतगणना जारी है। जुबली हिल्स में कांग्रेस आगे चल रही है।

जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट पर भाजपा की देव्यानी राणा ने जीत दर्ज की, उन्हें 42,350 वोट मिले, जबकि जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह को 17,703 वोट ही मिले। राजस्थान की अंता सीट पर कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया विजयी रहे, उन्होंने बीजेपी के मोरपाल सुमन को 15,612 वोटों के अंतर से हराया। मिजोरम की डंपा सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट के डॉ. आर. लालथंगलियाना ने सिर्फ 562 वोटों से जीत हासिल की। पंजाब की तरनतारन सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के हरमीत संधू ने 12,091 वोटों से जीत दर्ज की।

error: Content is protected !!