‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन को आज भी दुनिया भर के फैंस नहीं भूल पाए हैं, और अब उनकी जिंदगी पर बनी बायोपिक ‘माइकल’ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में उनके भतीजे जैफर जैक्सन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जिनके लुक और स्टाइल को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। हाल ही में बर्लिन में फिल्म के प्रीमियर के दौरान भारी संख्या में फैंस पहुंचे, जिससे इस बायोपिक को लेकर लोगों की दीवानगी साफ नजर आई। फिल्म में माइकल जैक्सन के आइकॉनिक डांस, स्टाइल और व्यक्तित्व को बारीकी से दिखाने की कोशिश की गई है, जिसकी झलक टीजर में भी देखने को मिली है।
हालांकि, माइकल जैक्सन की जिंदगी जितनी शानदार रही, उतनी ही विवादों से भी घिरी रही। उन पर कई गंभीर आरोप लगे, हालांकि 2005 में एक मामले में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। बावजूद इसके, उनकी जिंदगी और मौत से जुड़े कई रहस्य आज भी चर्चा में बने रहते हैं। यह बायोपिक न सिर्फ उनके संगीत और स्टारडम को दिखाएगी, बल्कि उनकी जटिल और विवादित जिंदगी के पहलुओं को भी सामने लाने की कोशिश करेगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।









