अगर आप BSNL SIM या BSNL फाइबर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक शानदार ऑफर आया है. बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए BiTV ऐप का एक नया एंटरटेनमेंट प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹151 है. इस प्लान में 30 दिनों तक आप 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स (जैसे Zee5, SonyLIV, Aha, Shemaroo, Discovery आदि) और 400+ लाइव टीवी चैनल्स का फ्री एक्सेस पा सकते हैं. BiTV ऐप को BSNL ने हाल ही में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया है. पहले यह टेस्टिंग के तौर पर उपलब्ध था. अब यह पूरी तरह से एक्टिव हो गया है और OTT प्रेमियों के लिए शानदार विकल्प बन चुका है.
प्लान को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को fms.bsnl.in/iptvreg पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर BSNL नंबर या फाइबर कनेक्शन से OTP वेरिफाई कर प्लान चुनकर पेमेंट करना होगा. इसके बाद आप BiTV ऐप के ज़रिए अपने मोबाइल, टीवी या लैपटॉप पर सभी कंटेंट का मजा ले सकते हैं. ध्यान दें, यह सेवा सिर्फ BSNL यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है.









