Entertainment

बॉर्डर 2’ का ट्रेलर रिलीज: सनी देओल के दमदार डायलॉग, वरुण धवन की परफॉर्मेंस ने जीता दिल

2026 की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में शामिल ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 3 मिनट 35 सेकेंड के इस ट्रेलर में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की झलक ने फैंस का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया है। ट्रेलर 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसकी शुरुआत और अंत सनी देओल के पावरफुल डायलॉग से होता है। देशभक्ति, जज़्बात और एक्शन से भरपूर ट्रेलर ने दर्शकों को भावुक कर दिया है।

सोशल मीडिया पर ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस वरुण धवन की खासतौर पर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने अपने किरदार से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर “जय हिंद”, “ब्लॉकबस्टर लोडिंग” और “ऑल टाइम हिट” जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। दर्शकों का कहना है कि ट्रेलर की इमोशनल डेप्थ फिल्म को खास बनाती है और रिलीज के बाद थिएटर्स में देशभक्ति के नारे गूंजेंगे।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ को जे.पी. दत्ता, निधि दत्ता, कृष्णा कुमार और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।