Entertainment

बॉर्डर 2: गल्फ में बैन के बीच UAE फैन भारत आया, थियेटर में देखी फिल्म

जेपी दत्ता की चर्चित फिल्म बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 को 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। भारत में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन वही गल्फ देशों में इसे रिलीज़ की अनुमति नहीं मिली। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिस वजह से वहां इसे पाकिस्तान विरोधी मानते हुए बैन कर दिया गया।

हालांकि, इस बैन ने सच्चे फैंस का जोश कम नहीं किया। यूएई में रहने वाले हमाद अल रयामी नामक शख्स खास तौर पर इंडिया का सफर करके मुंबई पहुंचे और थिएटर में बॉर्डर 2 देखी। इस दौरान उनकी मुलाकात सनी देओल से भी हुई और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में हमाद खुद को धर्मेंद्र का बड़ा फैन बताते नजर आते हैं। वे कहते हैं कि भारत आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और फिल्म देखकर उनका दिल खुश हो गया। उन्होंने सनी देओल की आने वाली फिल्मों को भी हिट होने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सनी ने हमाद को गले लगाया और धन्यवाद किया। वहीं, बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है और पहले दिन ही अच्छी कमाई दर्ज की है।