सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का सीक्वल 1997 में आई कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ पर आधारित है। लॉन्ग वीकेंड (24-26 जनवरी) का फायदा उठाकर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की पूरी तैयारी में है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई थी और सिर्फ 72 घंटों में ही 1 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक गईं। बुधवार तक एडवांस बुकिंग के जरिए 1,75,982 टिकट्स बिक चुकी हैं और फिल्म ने 5.65 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई कर ली है। यदि ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा लगभग 9.94 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाता है। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन लगभग 35-40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। इससे सनी देओल की यह फिल्म ‘धुरंधर’ की पहली दिन की कमाई 28 करोड़ रुपये को भी पीछे छोड़ सकती है।
फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान को हराया था।









