Technology

रेलवन ऐप पर अब जनरल टिकट बुकिंग, UPI और R-वॉलेट पेमेंट पर मिलेगा डिस्काउंट

भारतीय रेलवे ने रेलवन ऐप को और भी यात्रियों के अनुकूल बनाया है। अब इस ऐप की मदद से जनरल टिकट भी बुक की जा सकती है। खास बात यह है कि अगर टिकट की पेमेंट UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करेंगे तो 3 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, अगर पेमेंट R-वॉलेट से की जाती है तो छूट 6 प्रतिशत तक हो जाएगी। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है और केवल 14 जुलाई 2026 तक ही मान्य रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह डिस्काउंट केवल रेलवन ऐप पर ही उपलब्ध होगा, किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को रेलवे के आधिकारिक ऐप की ओर लाना और स्टेशनों पर टिकट काउंटर की भीड़ कम करना है।

रेलवन ऐप यात्रियों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। इसके जरिए आप:

  • आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं
  • प्लेटफॉर्म टिकट ले सकते हैं
  • ट्रेन की लाइव लोकेशन और PNR स्टेटस देख सकते हैं
  • सीट पर ही खाना ऑर्डर कर सकते हैं

भारतीय रेल मंत्रालय के अनुसार, पहले यात्रियों को अलग-अलग एप्स (IRCTC, NTES, Rail Madad, Food on Track) का इस्तेमाल करना पड़ता था। रेलवन ऐप इन सभी समस्याओं का समाधान है और Android व iOS पर फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।