World

इस्लामाबाद में इमाम बारगाह में धमाका, कई घायल, इमरजेंसी घोषित

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तेरलाई इमाम बारगाह में जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में कई लोगों के घायल होने और कुछ के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर चुके हैं, जबकि शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

जांच एजेंसियां धमाके के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और यह तय कर रही है कि यह आत्मघाती हमला था या विस्फोटक प्लांट किया गया था। पुलिस ने कहा कि धमाके की पूरी प्रकृति का पता लगाना अभी जल्दबाजी होगी। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों के 1,122 जवान मौके पर तैनात किए गए और राहत कार्य जारी हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से सुरक्षित स्थान पर रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।