हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को शुक्रवार मंडी जिला की सराज घाटी के आपदा प्रभावित जंजैहली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा है। बता दें कि जगत सिंह नेगी जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दूसरे दिन आज जैसे ही नेगी जंजैहली पहुंचे तो मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष भीष्म ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और गो-बैक के नारे भी लगाए।
जानकारी देते हुए भीष्म ठाकुर ने कहा कि हाल ही में सराज विधानसभा क्षेत्र में आई आपदा से 29 लोगों की जान चली गई है। हजारों मकानों और पशुधन को नुकसान पहुंचा है। लेकिन इसके बावजूद जगत सिंह नेगी का सराज के लोगों के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी निंदनीय है। इसके बाद राजस्व मंत्री ने विवादित बयान दिया था जिसके लिए आज भाजपा ने जगत सिंह नेगी का उनके दौरे के दौरान विरोध किया है।
उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री को काले झंडे दिखाने के साथ गो- बैंक के नारे लगाए गए हैं। इस प्रकार की टिप्पणी मंत्री को शोभा नहीं देता है। जहां उन्हें लोगों का दुख बांटना चाहिए वहीं जगत सिंह नेगी उनके जख्मों पर नमक डालने का काम कर रहे हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का विरोध किया गया है।
