National Politics

BJP की मुस्लिम महिला नेता का छलका दर्द, बोलीं- पार्टी में मुसलमानों के लिए जगह नहीं

भाजपा की महिला नेता और मशहूर कार रेसर अलीशा अब्दुल्ला ने पार्टी में अल्पसंख्यकों को लेकर गहरी नाराज़गी जाहिर की है. अलीशा का कहना है कि तमिलनाडु भाजपा की हाल ही में जारी पदाधिकारियों की लिस्ट में एक भी मुस्लिम को जगह नहीं दी गई, जिससे वे बेहद आहत हैं.

अलीशा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए लिखा कि वे प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेता अन्नामलाई से प्रेरित होकर साल 2022 में पार्टी में शामिल हुई थीं. उन्होंने सोचा था कि यहां मेहनत को तवज्जो दी जाती है, न कि धर्म या जाति को.

उन्होंने कहा कि वह तीन साल से लगातार मेहनत कर रही थीं, लेकिन जब नई लिस्ट में मुस्लिमों को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो उन्हें बहुत दुख हुआ. अलीशा ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के एक सीनियर नेता ने उनका अपमान भी किया. अलीशा अब्दुल्ला भारत की पहली महिला नेशनल रेसिंग चैंपियन हैं. चेन्नई में जन्मी अलीशा ने 9 साल की उम्र में गो-कार्टिंग से करियर शुरू किया था और 13 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड तक जीत लिया था.