पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है. जिसके बाद उन्होंने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इस बात की पुष्टि नवनीत राणा के पीए ने की है. पाकिस्तान से कॉल करने वाले ने नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को धमकी देते हुए कहा, हमारे पास तुम्हारी सारी जानकारी है. तुम हिंदू शेरनी हो. तुम बस कुछ दिनों की मेहमान हो. हम तुम्हें मार देंगे. न तो सिंदूर बचेगा और न ही इसे लगाने वाला. दोनों को पाकिस्तान से अलग-अलग नंबर से फोन आए हैं. वहीं, पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है.

Maharashtra
National
BJP नेता नवनीत राणा को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी
- by Vishal
- May 12, 2025
- Less than a minute
- 9 months ago








