Haryana Politics

पंचकूला में BJP की बड़ी बैठक: नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए रणनीति तय

पंचकूला स्थित बीजेपी पंचकमल कार्यालय में आयोजित एक बड़ी संगठनात्मक बैठक में नगर निगम चुनावों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली और प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने उपस्थित नेताओं के सामने चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर पर BLए 2 की त्वरित नियुक्ति और ‘मन की बात’ कार्यक्रम को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में विधायकों, प्रदेश और जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब करते हुए नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की जाए और पार्टी की मजबूती के लिए चलाए जा रहे कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएँ। BJP नेताओं ने इसे आगामी चुनावों में अपनी रणनीति को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक बताया।