National Politics

एआई समिट में कांग्रेस के विरोध पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा ने बताया ‘सोची-समझी साजिश’

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शर्ट उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि यह घटना अचानक नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित थी। पात्रा ने दावा किया कि कुछ प्रदर्शनकारी बारकोड के जरिए कार्यक्रम स्थल के भीतर पहुंचे थे और विरोध जताने के लिए उन्होंने अपनी टी-शर्ट उल्टी पहन रखी थी। उनके अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा था।

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस विरोध की योजना राहुल गांधी के आधिकारिक आवास पर तैयार की गई थी, जहां राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थे। पात्रा ने कहा कि यह किसी स्थानीय स्तर की पहल नहीं, बल्कि एक ‘प्रयोग’ था, जिसे राजनीतिक रूप से अंजाम दिया गया।