BJP ने असम से कणाद पुरकायस्थ को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार

गुवाहाटी, 7 जून 2025 — भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए असम से कणाद पुरकायस्थ को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम को औपचारिक मंजूरी दे दी है। कणाद पुरकायस्थ वर्तमान में भाजपा असम प्रदेश के सचिव पद पर कार्यरत हैं।

भाजपा की ओर से शनिवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि असम की दो राज्यसभा सीटों में से एक सीट भाजपा की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (AGP) को दी गई है, जबकि दूसरी सीट के लिए कणाद पुरकायस्थ को चुना गया है।

इससे पहले, 3 जून को गुवाहाटी में हुई राज्य चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए 13 वरिष्ठ नेताओं के नामों पर चर्चा हुई थी। सभी आवेदनों को अंतिम विचार के लिए पार्टी की राष्ट्रीय समिति को भेजा गया था, जिसके बाद पुरकायस्थ के नाम पर मुहर लगी।

इस चयन को भाजपा की सांगठनिक मजबूती और युवा नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!