बिपाशा बसु बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज और एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। साल 2001 में अक्षय कुमार, करीना कपूर और बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘अजनबी’ से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद बिपाशा ने राज़, जिस्म, धूम 2, रेस, ओमकारा और नो एंट्री जैसी हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांसिंग से दर्शकों का दिल जीता। हालांकि 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी के बाद से वे फिल्मों से दूर हैं और ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहतीं।
फिल्मी करियर से दूरी के बावजूद बिपाशा बसु अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को एन्जॉय कर रही हैं। उनके पास लगभग 113 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें उनका 16 करोड़ रुपये का घर और ऑडी क्यू, टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। बिपाशा मुख्य रूप से ब्रांड एंडोर्समेंट और एड से कमाई करती हैं, एक ब्रांड के लिए वे करीब 2 करोड़ रुपये वसूलती हैं। वर्तमान में बिपाशा अपनी बेटी देवी के साथ समय बिताती हैं और पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं। फैंस की निगाह अब इस बात पर है कि बिपाशा कब बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगी।









