Bihar

बिहार में सड़क सुधार योजना: गड्ढा बताओ, 5 हजार इनाम पाओ

बिहार सरकार ने ‘गड्ढा बताओ, इनाम पाओ’ नाम से नई योजना शुरु करने की घोषणा की है। इस पहल के तहत कोई भी नागरिक सड़क पर गड्ढे की तस्वीर भेजेगा, तो उसे 5 हजार रुपए का इनाम मिलेगा और सूचना मिलने के 72 घंटे के भीतर सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी। नई नीति 15 फरवरी से लागू होगी और इसके साथ ही रोड एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी।

पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस योजना से बिहार की सड़कों की स्थिति में सुधार होगा और टूटी सड़कों की जानकारी समय रहते मिलकर उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जा सकेगा। सरकार का यह कदम सड़क सुरक्षा और सुगमता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को सक्रिय रूप से योजना में भागीदारी का अवसर देगा।