बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित, पढ़िए

बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्‍ट का इंतजार कर रहें छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट आ गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ये जानकारी दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com/ पर जारी किया गया है। इसके अलावा छात्र अलग-अलग साइट पर भी जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर भी छात्र अपना परीक्षा परीणाम देख सकते हैं।

बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी तक हुईं थीं। परीक्षा में 12.90 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल हुए थे।

error: Content is protected !!