अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका प्रोविडेंड फंड कटता है, तो जल्द ही आपके लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। वित्तवर्ष 2025-26 के लिए सरकार प्रोविडेंड फंड (PF) पर मिलने वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है। वर्तमान में PF पर ब्याज दर 8.25% है, जिसे बढ़ाकर 8.75% किया जा सकता है। इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ देश के 8 करोड़ PF खाताधारकों को मिलेगा।
ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर सीधे आपके खाते पर पड़ता है। उदाहरण के लिए, अगर आपके PF खाते में 5 लाख रुपये हैं, तो इस वृद्धि से आपको सालाना लगभग 40,000 से 42,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। सरकार हर साल PF पर ब्याज को सीधे खातों में क्रेडिट करती है और इस बार जनवरी 2026 में इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
इस प्रस्ताव पर चर्चा EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की आगामी बैठक में होगी। बैठक में ब्याज दर की मंजूरी के बाद ही यह लागू होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, PF में ब्याज बढ़ने से लंबी अवधि में बचत और निवेश पर भी बड़ा सकारात्मक असर पड़ेगा। यह कदम कर्मचारियों के लिए वित्तीय सुरक्षा और बेहतर रिटर्न सुनिश्चित करेगा।









