केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय 12 और 13 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारत बोधन AI कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन करने जा रहा है। यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव AI इम्पैक्ट समिट 2026 का प्री-समिट इवेंट है। इस कॉन्क्लेव में एजुकेशन सेक्टर में AI के उपयोग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, इनोवेशन और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर चर्चा होगी। इसमें पॉलिसीमेकर्स, एकेडमिक्स, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स भाग लेंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह कॉन्क्लेव AI-एनेबल्ड एजुकेशन के लिए एक राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा और एजुकेशन इकोसिस्टम में अवसर, स्केलेबिलिटी और तैयारी की मैपिंग पर फोकस करेगा। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत भारत की शिक्षा प्रणाली में बदलाव को अगले चरण में ले जाने का यह महत्वपूर्ण प्रयास है। कॉन्क्लेव का उद्देश्य AI के माध्यम से शिक्षा में बड़े पैमाने पर बदलाव लाना और सभी एक्टर्स को जिम्मेदार और समावेशी तरीके से सीखने और नवाचार में शामिल करना है।









