Jobs

BFUHS में 672 स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती, 13 मार्च से आवेदन शुरू

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) ने स्टाफ नर्स के 672 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2026 तय की गई है।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही उसके पास जीएनएम डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए और पंजाब नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल (PNRC) में नर्स या मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण भी अनिवार्य है। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2360 रुपये और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करनी होगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।