भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 119 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 तय की गई है, जबकि लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर होगी, जो BEL गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स सामान्य, EWS और OBC-NCL के लिए 35%, जबकि SC, ST और PwBD वर्ग के लिए 30% तय किए गए हैं।
आवेदन शुल्क ₹150 + 18% GST रखा गया है, जिसका भुगतान SBI Collect के माध्यम से करना होगा। हालांकि SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को फीस से पूरी तरह छूट दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान सभी विवरण सही भरने की सलाह दी गई है, क्योंकि किसी भी गलती की स्थिति में आवेदन रद्द किया जा सकता है।









