National Uttar Pradesh

बरेली: खंडहर में मिली लावारिस बच्ची, पूर्व मेजर खुशबू पाटनी ने बचाई जान

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू पाटनी को बरेली में एक खंडहर में एक सात महीने की बच्ची लावारिस हालत में मिली थी. इस मामले में बरेली पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को खोजकर बच्ची को उसके परिवार से मिला दिया है.

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को कोतवाली पुलिस को एक सात महीने की बच्ची के लावारिस हालत में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई और उसके बाद बच्ची के परिवार वालों की तलाश की गई. GRP बरेली की मदद से रविवार शाम तक बच्ची की माता मिल गई. रविवार शाम तक बरेली GRP की मदद से महिला को ट्रेस किया गया और बच्ची को उसे सौंप दिया गया है. बच्ची स्वस्थ है.