National

7 अक्टूबर को इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की हॉलिडे लिस्ट

अक्टूबर में त्योहारों की धूम के बीच बैंकिंग सेवाओं को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. अगर आप 7 अक्टूबर को बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी छुट्टियों की सूची में 7 अक्टूबर को चार राज्यों—हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और चंडीगढ़ में बैंक बंद रखने की घोषणा की है. इन राज्यों में यह अवकाश महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक अवसरों के कारण दिया गया है. अन्य राज्यों में इस दिन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.

इन क्षेत्रों के ग्राहकों को 7 अक्टूबर को बैंक से जुड़ा कोई भी ऑफलाइन काम टालना होगा, क्योंकि बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. हालांकि, ATM, इंटरनेट बैंकिंग और UPI जैसे डिजिटल माध्यम पहले की तरह काम करते रहेंगे. महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष रूप से उत्तर भारत में और कुमार पूर्णिमा ओडिशा व कुछ दक्षिणी राज्यों में मनाई जाती है. इसी कारण RBI ने इन क्षेत्रों में अवकाश घोषित किया है.

त्योहारों का मौसम होने के कारण अक्टूबर में देशभर में अलग-अलग तिथियों पर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी. इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले RBI की राज्यवार हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें, ताकि जरूरी काम अधूरा न रह जाए. खासतौर पर दिवाली, करवा चौथ और धनतेरस जैसे त्योहारों के दौरान पहले से योजना बनाना फायदेमंद रहेगा.