National

Bank Holidays October 2026: 15 से 30 अक्टूबर तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट

अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में बैंक जाने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 15 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा और करवा चौथ सहित विभिन्न त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण देश के अलग-अलग शहरों में बैंक कई दिन बंद रह सकते हैं। छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होंगी, इसलिए बैंक शाखा जाने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक छुट्टी सूची जरूर जांच लें।

इन तारीखों पर बैंक बंद रहने की संभावना

17 अक्टूबर को महा सप्तमी के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 18 अक्टूबर को रविवार के कारण देशभर में शाखाएं बंद रहेंगी। 19 अक्टूबर को महा नवमी और आयुध पूजा के चलते कई शहरों में बैंक अवकाश रहेगा। 20 और 21 अक्टूबर को दशहरा व विजया दशमी के अवसर पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। वहीं, 22 और 23 अक्टूबर को गंगटोक में दुर्गा पूजा और दसैं के कारण बैंक अवकाश रहेगा। 24 अक्टूबर को चौथे शनिवार और 25 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, एसेशन डे और वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कुछ शहरों में बैंक बंद रह सकते हैं। इसके अलावा, 29 अक्टूबर को करवा चौथ के कारण शिमला में बैंक अवकाश रहने की जानकारी दी गई है।

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक आमतौर पर UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, चेक से जुड़े कार्य, दस्तावेजों का सत्यापन और बैंक कर्मचारियों की जरूरत वाले काम छुट्टियों के दौरान प्रभावित हो सकते हैं। क छुट्टियों की तारीखें स्थानीय स्तर पर अलग हो सकती हैं। इसलिए किसी भी जरूरी काम के लिए निकलने से पहले RBI के आधिकारिक कैलेंडर या अपने बैंक की वेबसाइट पर संबंधित शहर की छुट्टी की पुष्टि जरूर करें