मार्च के महीने की शुरुआत छुट्टियों के साथ हुई है। 1 मार्च को रविवार होने के कारण सभी शहरों में बैंक बंद रहे। इसके बाद 2 मार्च से 4 मार्च तक होली की छुट्टियां हैं, जिससे कुछ जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। 2 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और नोएडा में बैंक बंद रहेंगे। अन्य शहरों में बैंक खुले रहेंगे और जरूरी काम किए जा सकते हैं। होली के दूसरे दिन, 4 मार्च को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 3 मार्च को भी दिल्ली, कोलकाता, जयपुर और पटना जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
मार्च 2026 में अन्य प्रमुख बैंक हॉलिडे इस प्रकार हैं:
8, 15, 22, 29 मार्च: रविवार वीकली ऑफ
13 मार्च: आइजोल में चापचर कुट
14 मार्च: सभी शहरों में दूसरा शनिवार
17 मार्च: इंफाल, जम्मू, श्रीनगर में शब-ए-कद्र
19 मार्च: गुड़ी पड़वा/उगादी/तेलुगु न्यू ईयर/पहला नवरात्र – कई प्रमुख शहर
20-21 मार्च: ईद-उल-फितर/जुमात-उल-विदा
26-27 मार्च: श्री राम नवमी/चैती दसाई
28 मार्च: चौथा शनिवार
31 मार्च: महावीर जयंती
लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि बैंकिंग काम पहले से निपटा लें या स्थानीय छुट्टियों की पुष्टि कर लें, क्योंकि हर राज्य और शहर में छुट्टियों की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं।









