Entertainment

‘बाहुबली: द एपिक’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही की लाखों की कमाई

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित तेलुगु एक्शन फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। यह फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (2015) और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के विशेष दृश्यों को मिलाकर तैयार की गई है।

31 अक्टूबर, 2025 को रिलीज होने जा रही ‘बाहुबली: द एपिक’ के लिए जैसे ही एडवांस बुकिंग शुरू हुई, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में सिर्फ कुछ घंटों के भीतर फिल्म के 100 से ज्यादा शोज के लिए 30,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इससे फिल्म ने रिलीज से पहले ही लगभग 53 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है।

फिल्म को ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी के 10 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज किया जा रहा है, जिससे प्रशंसकों में इसे लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।