National Politics

आतिशी ने ली दिल्ली के CM पद की शपथ, 5 विधायक कैबिनेट में शामिल

न्यूज़ फ्लिक्स भारत। आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आतिशी मार्लेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने राज निवास में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई. वहीं उनके साथ विधायक गोपाल राय, कैलाश गहलोत, मुकेश अहलावत, इमरान हुसैन और सौरभ भारद्वाज ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की. बता दें कि आतिशी दिल्ली की कालका जी विधानसभा से विधायक हैं. उन्होंने 2003 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की है. वह केजरीवाल की सरकार में शिक्षा, PWD,  पर्यटन, बिजली और महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों की मंत्री थीं.

वहीं, बीते दिनों दिल्ली की आबकारी नीति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर छूटे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम के पद से त्यागपत्र दे दिया था. बाद में आप पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया था. जिसके बाद आतिशी ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था. वहीं, आज आतिशी को राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली का सीएम नियुक्त करने के बाद उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली के सीएम के रूप में शपथ दिलाई गई.