Entertainment

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास: ऐलान से भावुक हुए फैंस और फिल्म इंडस्ट्री

बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। 38 वर्षीय अरिजीत ने साफ किया कि वह अब फिल्मों के लिए नए गाने नहीं गाएंगे, हालांकि संगीत से पूरी तरह दूरी नहीं बनाएंगे। उनके इस फैसले ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को भावुक कर दिया है।

सिंगर बी प्राक ने खुद को “ज़िंदगी भर का फैन” बताते हुए अरिजीत की तारीफ की, वहीं कुमार सानू ने कहा कि “इतनी कम उम्र में ऐसा फैसला लेने के लिए हिम्मत चाहिए।” सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे “2026 की सबसे दुखद खबर” बताया। कई यूज़र्स ने लिखा कि “बॉलीवुड अरिजीत के बिना पहले जैसा नहीं रहेगा।” निर्देशक डेनिश रेंज़ू ने अरिजीत के फैसले को म्यूज़िक इंडस्ट्री के लिए “वेक-अप कॉल” बताया। उन्होंने कहा कि आज इंडस्ट्री में दोहराव और फॉर्मूलाबद्ध संगीत बढ़ गया है, जिससे क्रिएटिविटी की कमी महसूस हो रही है।

वहीं म्यूज़िशियन डिज़ीवी ने अरिजीत को रफी और किशोर कुमार जैसे दिग्गजों की कतार में खड़ा करते हुए कहा कि उनकी वर्सेटिलिटी बेहद दुर्लभ है। अरिजीत सिंह का यह फैसला सिर्फ एक कलाकार का संन्यास नहीं, बल्कि हिंदी फिल्म संगीत के एक भावनात्मक दौर के अंत की तरह देखा जा रहा है।