सफेद शर्ट हर किसी की अलमारी में जरूर होती है। ऑफिस मीटिंग, इंटरव्यू या किसी खास मौके पर सफेद शर्ट पहनते ही लुक फ्रेश और प्रोफेशनल लगने लगता है लेकिन इसकी सबसे बड़ी परेशानी है दाग. हल्का सा पसीना, कॉलर पर जमी गंदगी या खाने का एक छींटा भी इसकी चमक बिगाड़ देता है I कई बार एक-दो बार पहनने के बाद ही शर्ट पुरानी सी दिखने लगती हैI जिससे लोग महंगे ब्लीच या ड्राई क्लीनिंग पर निर्भर हो जाते हैं I
अच्छी खबर यह है कि आपकी किचन में मौजूद कुछ आम चीजें सफेद शर्ट को फिर से चमका सकती हैं, वो भी बिना कपड़े को नुकसान पहुंचाए I
पुराने और पीले दाग के लिए
गुनगुने पानी की बाल्टी में आधा से एक कप सफेद सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. शर्ट को 25–30 मिनट भिगोकर रखें और फिर सामान्य तरीके से धो लें. यह मिश्रण पसीने के पीलेपन और बदबू को कम करने में मदद करता है I
नेचुरल ब्राइटनिंग के लिए
नींबू के रस में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे दाग पर लगाएं, 15 मिनट बाद हल्के हाथ से रगड़ें और धो लें. इससे कपड़े की रंगत साफ और फ्रेश दिखने लगती है I
तेल या खाने के दाग के लिए
दाग वाली जगह पर कुछ बूंद डिशवॉश लिक्विड लगाकर हल्का रगड़ें और फिर पानी से धोकर वॉश करें. यह तेल को जल्दी तोड़ देता हैI
अतिरिक्त टिप्स
सफेद कपड़ों को हमेशा अलग धोएं, दाग लगते ही साफ करें, और बहुत तेज धूप में देर तक न सुखाएं. सही देखभाल से आपकी सफेद शर्ट लंबे समय तक नई जैसी बनी रह सकती है I









