National Technology

Apple ने भारत में DG सपोर्ट खत्म किया, iPhone 15-16 के दाम बढ़ने के आसार

टेक दिग्गज Apple ने भारत में अपने डिमांड जनरेशन (DG) सपोर्ट को बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले से iPhone 15 और iPhone 16 जैसे लोकप्रिय मॉडल्स की कीमतों में करीब 5,000 रुपये तक वृद्धि हो सकती है। DG सपोर्ट रिटेलर्स को बैकएंड इंसेंटिव देता था, जिससे वे ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर कर पाते थे। सपोर्ट हटने के बाद, रिटेलर्स के पास छूट देने की गुंजाइश कम हो जाएगी और खरीदारों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

इसके अलावा, Apple ने पहले ही कैशबैक ऑफर्स में कटौती की थी, जो पहले 6,000 रुपये तक था, अब घटकर सिर्फ 1,000 रुपये रह गया है। DG सपोर्ट हटने से पुराने iPhone मॉडल्स की अफॉर्डेबिलिटी और कम हो जाएगी, जिससे मिड-प्रिमियम सेगमेंट के ग्राहकों पर दबाव बढ़ सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि DG सपोर्ट हटने से पहले अभी iPhone खरीदना सबसे सही समय हो सकता है। वहीं, स्मार्टफोन बाजार में महंगाई और घटते शिपमेंट की वजह से कंपनियां अब कीमतें बढ़ाने पर जोर दे रही हैं।