National

Android यूजर्स सावधान! फोन में बड़ी सुरक्षा खामियां, सरकार ने जारी किया अलर्ट

भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है. एजेंसी के मुताबिक, Android 13 से लेकर Android 16 तक के वर्जन में गंभीर सिक्योरिटी खामियां पाई गई हैं. इन खामियों का इस्तेमाल हैकर्स आपके फोन को कंट्रोल करने, डेटा चुराने और नुकसान पहुंचाने के लिए कर सकते हैं.

ये खामियां Android के कई जरूरी हिस्सों में पाई गई हैं जैसे कि:

फ्रेमवर्क

सिस्टम

रनटाइम

मीडियाटेक, क्वालकॉम जैसे चिपसेट कम्पोनेंट्स

वाइडवाइन DRM आदि

क्या हो सकता है नुकसान?

फोन का कंट्रोल हैकर्स के हाथ में जा सकता है

आपका पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है

हैकर्स आपके फोन में वायरस या खतरनाक कोड चला सकते हैं

फोन को पूरी तरह हैंग या बंद किया जा सकता है

कैसे बचें?

Google ने इन खतरों को रोकने के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है. अब स्मार्टफोन कंपनियां जैसे Samsung, Xiaomi, OnePlus आदि यह अपडेट अपने यूजर्स को भेज रही हैं.

अगर आपने अब तक अपने फोन को अपडेट नहीं किया है, तो:

Settings > Software Update > Download and Install

पर जाकर तुरंत फोन अपडेट करें.

सरकार की सलाह है:

फोन को अपडेट रखें और किसी भी तरह की हैकिंग से बचें. यह आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है.