केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस अवसर पर बीजेपी के कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे, जिसमें झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, हिमांता बिस्वा शर्मा, और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल थे।
बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में झारखंड के 25 वर्षों के विकास के लिए 25 प्रमुख संकल्प प्रस्तुत किए हैं, जिनमें प्रमुख निम्नलिखित हैं:
झारखंड के 25 साल पर बीजेपी के 25 संकल्प:
- लक्ष्मी जोहार योजना: ₹500 में गैस सिलेंडर, साल में दो सिलेंडर बिल्कुल मुफ्त।
- सरकारी भर्ती: 2.87 लाख सरकारी पदों पर निष्पक्ष भर्ती करवाई जाएगी, 5 लाख स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
- युवाओं को प्रोत्साहन: करियर में मदद के लिए 2 वर्षों तक प्रति माह ₹2,000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
- पक्का घर: 21 लाख परिवारों को अपना पक्का घर, मुफ्त बालू और नल कनेक्शन का उपहार दिया जाएगा।
- गोगो दीदी योजना: महिलाओं को हर महीने ₹2,100 मिलेंगे।
- घुसपैठियों के खिलाफ कानून: बीजेपी सरकार बनते ही घुसपैठियों को रोकने और कब्जाई गई जमीनों को वापस लौटाने के लिए सख्त कानून लागू होगा।
- नारी शक्ति को सशक्त करना: सिर्फ ₹1 की स्टांप ड्यूटी से नारी शक्ति सशक्त होगी।
- JSSC-CGL परीक्षा: इस परीक्षा को रद्द किया जाएगा, पूर्वगत CGL परीक्षा और सभी प्रमुख पेपर लीक के मामलों की CBI जांच होगी।
- मुफ्त शिक्षा: बीएड, नर्सिंग और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सरकारी संस्थानों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
- निजी संस्थानों में ट्यूशन फीस: ट्यूशन फीस माफ होगी।
- पुनर्वास आयोग: झारखंड में विस्थापन से पहले पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए पुनर्वास आयोग का गठन किया जाएगा।
- आदिवासी संस्कृति का प्रोत्साहन: सिद्धो-कान्हो शोध केंद्र स्थापित किया जाएगा।
- फूलो-झानो पढ़ो बिटिया योजना: गरीब और पिछड़े वर्ग की बेटियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
- मातृत्व सुरक्षा योजना: प्रत्येक गर्भवती महिला को 6 पोषण किट और ₹21,000 की सहायता प्रदान की जाएगी।
- बुजुर्गों का इलाज: 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, 10 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और हर जिले में एक नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
- नक्सलवाद का खात्मा: 2 साल के भीतर नक्सलवाद का खात्मा किया जाएगा।
- मुखियाओं का वेतन: मुखियाओं का वेतन दोगुना कर ₹5,000 किया जाएगा।
- मानव तस्करी से मुक्ति: झारखंड को 2027 तक मानव तस्करी मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन सुरक्षा की शुरुआत की जाएगी।
- कृषक सु-नीति: ₹3,100 प्रति क्विंटल तक धान की खरीद की जाएगी।
- कृषि आशीर्वाद योजना: 5 एकड़ तक की भूमि पर ₹5,000 प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगी।
- आरक्षण व्यवस्था: सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण व्यवस्था यथावत रखी जाएगी, ओबीसी के लिए 27% आरक्षण रहेगा।
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: 25,000 किमी सड़कों का निर्माण होगा।
- रेल नेटवर्क का विस्तार: हर जिला मुख्यालय को राजधानी रांची से जोड़ने के लिए रेल नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।
- झारखंड जोहार भवन: राज्य से बाहर रहने वाले झारखंडियों की सहूलियत के लिए देश के सभी प्रमुख शहरों में झारखंड जोहार भवन का निर्माण किया जाएगा।
- पेंशन योजना: वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों के लिए ₹2,500 तक मासिक पेंशन लागू की जाएगी।